वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों ने उठाया लुत्फ

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों ने उठाया लुत्फ

छत्तीसगढ़ी फरा की महक देश के कोने-कोने में फैल रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार में सोमवार को यात्रियों को नाश्ते में फरा दिया गया। इसके साथ ही कॉफी, ग्रीन टी, बिस्कुट, मसाला आमलेट, पोहा, बटाटा वड़ा, केक, वटर चिकन तो वहीं एक्जीक्युटिव क्लास में पनीर पसंद, मटर पनीर, पनीर मसाला, चिकन कोल्हापुरी, सेंडविच, मिठाई और फल खाने दिए गए। वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले नागपुर पहुंच गई।

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों काफी उत्साह था। ट्रेन में यात्री बोर ना हो इसके लिए रेलवे ने प्रत्येक सीट पर अखबार उपलब्ध कराया था। ट्रेन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के एक अधिकारी और तीन जवान तैनात थे। अफसरों का कहना है कि यात्रियों को फ्लाइट के जैसे ही खान-पान की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

वंदेभारत एक्सप्रेस सोमवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय 6:45 को रवाना हुई। बिलासपुर से कुल 15 से 20 यात्री सवार हुए थे। ट्रेन को रायपुर स्टेशन पर 8­:01 पहुंचना था, लेकिन रायपुर स्टेशन पर करीब दस मिनट की देरी से पहुंची। रायपुर स्टेशन पर करीब 112 यात्री सवार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *