फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लगातार तीसरे क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मोरक्को ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। मैच के बाद रोनाल्डो अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए और रोते हुए ग्राउंड से बाहर निकले।
इस जीत के साथ ही मोरक्को वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई। मैच का इकलौता गोल मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने 42वें मिनट में किया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं लगा।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
मोरक्को: (4-3-3) यासिन बोनो, अशरर्फ हकीमी, यामिक, रोमेन सैस, यह्या अतिअत-अल्लाह,सलीम अमला, सोफयन अमरबात, औनाही, हकीमी जिएच, एन-नेसरी और बौफाल।
पुर्तगाल: (4-4-3) डिएगो कोस्टा, डिओगो दलोट, पेपे, रुबेन डीयास, राफेल गुरेरो, रुबेन नेवेस, ओटावियो, बरनार्डो सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स और गोंसालो रामोस।