श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जंगलों से मिली हड्डियों का DNA श्रद्धा के पिता से मैच कर गया है। ये हड्डियां महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली थीं। ये हड्डियां आफताब की निशानदेही पर बरामद हुई थीं।
दिल्ली पुलिस ने भी कहा है कि DNA टेस्ट में पुष्टि हुई है। जंगल से मिली हडि्डयां श्रद्धा की ही हैं। उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्रायल कोर्ट में श्रद्धा मर्डर केस के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की अनुमति दे दी है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।