महुआ के सवाल पर सीतारमण बोलीं- हमें माचिस मिली तो उजाला दिया

महुआ के सवाल पर सीतारमण बोलीं- हमें माचिस मिली तो उजाला दिया

लोकसभा में पिछले तीन दिन महुआ मोइत्रा v/s निर्मला सीतारमण देखने मिला। अतिरिक्त अनुदान की मांग पर 12 दिसंबर को वित्त मंत्री ने आंकड़े पेश किए। 13 दिसंबर को चर्चा के दौरान TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कुछ आंकड़े बताकर सरकार और अतिरिक्त अनुदान को झूठा बताया। 14 दिसंबर को निर्मला सीतारमण ने सरकार पर उठाए गए सभी सवालों का जवाब दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में निर्मला सीतारमण का महुआ मोइत्रा पर किया गया पलटवार देखने और सुनने लायक था। वित्त मंत्री ने उन्हें सलाह दी कि पप्पू को संसद में या कहीं और न ढूंढिए, वो आपको अपने ही घर (पश्चिम बंगाल) में मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *