छत्तीसगढ़ ने 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा:सरकारी खरीदी का यह नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ ने 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा:सरकारी खरीदी का यह नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में सोमवार को धान की सरकारी खरीदी का पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गये। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद लिया गया। धान की यह खरीदी 31 जनवरी तक जारी रहनी है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू से ही एक चुनौती रही है। बीते चार सालों में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस चुनौती तमाम तरह की परेशानियों, केंद्र के अड़ियल रवैये, बारदाने की आपूर्ति में व्यवधान के बावजूद भी अपने बलबूते पूरा किया है। मंत्री ने कहा, प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन धान की बिना किसी व्यवधान के खरीदी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

रायपुर के अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, इस साल धान बेचने के लिए 24 लाख 96 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 22 लाख 48 हजार किसानों ने धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को 20 हजार 375 करोड़ रुपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया, राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *