मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की कोरबा जिले के कटघोरा से बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेस नेता के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। फिर बुधवार की सुबह तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार की सुबह 11 बजे सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपैड से तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलपान के लिए रवाना होंगे। 11:20 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान में उनका आगमन होगा, जहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भेंट-मुलाकात करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:55 बजे ग्राम खैरी में मुख्यमंत्री बघेल का आगमन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोपहर 2:35 बजे से 4:15 बजे तक ग्राम खैरी में भेंट मुलाकात करेंगे। फिर शाम 4:15 बजे सड़क मार्ग से वे विकासखंड तखतपुर के ग्राम खपरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खपरी में शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक जनप्रतिनिधि मंडल से भेंट करेंगे।