मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कटघोरा विधानसभा के नोनबिर्रा व रंजना में भेंट मुलाकात के तहत ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही रंजना गांव का नाम राजीव ग्राम रंजना करने की घोषणा की। उन्होंने कटघोरा में फार्मेसी कॉलेज, हरदीबाजार में ग्राम्य भारती को पीजी कॉलेज का दर्जा देने, भिलाई बाजार में उप तहसील समेत 18 घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल , डीजल, मिट्टी तेल समेत सभी सामान की महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। राज्य सरकार किसान, मजदूर, महिलाओं की आय में वृद्धि करने कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश किसानों का प्रदेश है। आय बढ़ाने के साथ ही पढ़ाई, लिखाई, स्वास्थ्य, बिजली पानी सब की व्यवस्था कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
देने का काम हमारी सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों पर अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इसके लिए अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। सांसद ज्योत्सना महंत व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपनी बात रखते हुए क्षेत्र की मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक मोहित राम करकेट्टा, पूर्व विधायक बोधराम कंवर मौजूद थे।