भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (6 फरवरी 22) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 334 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89 अंक गिरकर 17,764 पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली।अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 13 दिन में करीब 55% टूट चुका है। वहीं आज अडाणी ट्रांसमिशन में 10.00% और अडाणी एंटरप्राइजेज में 2.05% की गिरावट आई है। इसके अलावा अडाणी ग्रीन, टोटल गैस, विल्मर और पावर में 5-5% की गिरावट रही।