छत्तीसगढ़ में फिर से ट्रेनें कैंसिल:

छत्तीसगढ़ में फिर से ट्रेनें कैंसिल:

छत्तीसगढ़ के रायपुर-उरकुरा में 9 और 10 फरवरी को मेगा ब्लॉक के चलते आठ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। यहां अंडर ब्रिज के काम के चलते 10 ट्रेनें घंटों देरी से रवाना होंगी। वहीं, कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के रायपुर-उरकुरा के बीच दोहरीकरण रेलवे पर रोड अंडर ब्रिज का काम चल रहा है। लिहाजा, 9 एवं 10 फरवरी की रात 9 बजे से सुबह 5.50 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान लगातार 7.50 घंटे तक काम चलेगा। इस काम के चलते रेलवे रूट पर चलने वाली कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *