स्वदेशी INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की लैंडिंग:

स्वदेशी INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की लैंडिंग:

भारतीय नौसेना ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। सोमवार को नौसेना के पायलटों ने पहली बार मेड इन इंडिया INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग की। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि हमने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और मिग-29K से सफल टेक ऑफ और लैंडिंग की है। यह स्वदेशी लड़ाकू विमान के साथ एयरक्राफ्ट कैरियर के डिजाइन, डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और ऑपरेशन करने में भारत की ताकत को दिखाता है।

भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमाडे ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल और बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2 सितंबर 2022 को कोच्चि शिपयार्ड में भारत के पहले मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को नौसेना में शामिल किया था। इसके साथ ही भारत 40000 टन से अधिक श्रेणी के एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने की क्षमता रखने वाले देशों में शामिल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *