CG में फरवरी में तपाने लगी गर्मी:

CG में फरवरी में तपाने लगी गर्मी:

फरवरी के पहले पखवाड़े में ही गर्मी तपने लगी है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायगढ़ रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। उत्तर-प‌श्चिमी हवा की वजह से दिन और रात के तापमान में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। दिन में तेज धूप के साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरेगा। इससे गर्मी से राहत रहेगी।

प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है। शनिवार को तापमान में वृद्धि का अंतिम दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में जितनी वृद्धि होनी थी, वह हो चुकी है। रविवार-सोमवार से तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *