राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों पर पार्टी का फोकस:रायपुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सेलजा

राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों पर पार्टी का फोकस:रायपुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सेलजा

छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों में पूरी पार्टी जुट गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा मंगलवार दोपहर रायपुर पहुंच गईं। वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न समितियों की बैठक ले रही हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले स्वागत समिति की बैठक ली है। जिसके बाद व्यवस्था के लिए अलग-अलग उप समितियों का गठन कर दिया गया है।

इस बैठक के बाद सेलजा उपसमितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में सीएम भूपेश भी शामिल हो रहे हैं। इसके पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम पदाधिकारी हवाई अड्‌डे पर पहुंचे हुए थे। वहां से सभी को पार्टी मुख्यालय लाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, AICC का 85वां अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। इस अधिवेशन की तैयार जोरों पर है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा इसकी समीक्षा के लिए आई हैं। तैयारियों के लिए जो कमेटियां बनी है उनकी बैठक भी ली जाएगी। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों के कामों का बंटवारा किया जाएगा। अभी तक जो कार्य हुए हैं उसकी समीक्षा की जाएगी। बताया गया, वरिष्ठ नेता अधिवेशन स्थल का भी जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *