महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।