एअर इंडिया की चेतावनी- इमेज खराब न करें कर्मचारी:

एअर इंडिया की चेतावनी- इमेज खराब न करें कर्मचारी:

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को अपने क्रू मेंबर्स से कहा कि काम के दौरान हमें एथिक्स का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा कोई काम जो काम टाटा ग्रुप के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ हो और एमेज खराब करने वाला हो तो तत्काल डिसिप्लीनरी एक्शन होगा।

एअरलाइन ने यह निर्देश हाल ही में दिल्ली एअरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान पायलट के पास से दो आईफोन-14 मिलने के बाद जारी किए हैं। आईफोन-14 पर पायलट से कस्टम्स ने 2.5 लाख रुपए कस्टम ड्यूटी वसूली थी। फिलहाल इस विषय पर एअर इंडिया की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।एअरलाइन ने निर्देश में कहा कि हमें खबर मिली है कि क्रू मेंबर्स दूसरे देश से भारत आते बड़ी मात्रा में सामान खरीदकर ला रहे हैं, जो कस्टम रेगुलेशन के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *