देश के सबसे लंबे दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर वाहनों का टोल कटना शुरू हो जाएगा। पहले फेज में यह एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम के अलीपुर से राजस्थान के दौसा के बीच बनकर तैयार हुआ है। इसका उद्घाटन 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
NHIA ने आज रात यानी (15 फरवरी) से टोल वसूली की मंजूरी दी है। टोल के मामले में यह एक्सप्रेस-वे सबसे अलग है, क्योंकि इसमें जगह-जगह पर आपको टोल प्लाजा से नहीं गुजरना पड़ेगा। हाईवे से जब आप एग्जिट करेंगे, तब आपको किलोमीटर के अनुसार टोल का भुगतान करना पड़ेगा।पहले चरण में करीब 19 किलोमीटर की दूरी करने में वाहन चालकों से सर्वाधिक 90 रुपए का टोल वसूला जाएगा। गुरुग्राम के कस्बा सोहना में पड़ने वाले अलीमपुर के जरिए इस एक्सप्रेस-वे पर एंट्री होने के बाद सबसे पहले आने वाले खलीलपुर इंटरचेंज पर उतरते वक्त 90 रुपए टोल लिया जाएगा।NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, टोल चार्ज दूरी के साथ-साथ निर्माणकार्य के जरिए तय होता है। जैसे पुल, रेलवे ओवरब्रिज या फिर किसी अन्य तरह के पुल का निर्माण होता है, ठीक उसी प्रकार टोल की दरें तय की जाती है। अलीपुर से खलीलपुर इंटरचेंज तक के हिस्से में पुल और अंडरपास काफी ज्यादा बने है। इसलिए इस हिस्से में टोल की दरें ज्यादा है।