न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद इमरजेंसी लगी:

न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद इमरजेंसी लगी:

न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद मंगलवार को नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। ये न्यूजीलैंड के इतिहास में तीसरी बार है, जब किसी तूफान के चलते आपातकाल लगाया गया है। इससे पहले सोमवार को करीब 509 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थीं। देश के उत्तरी इलाकों में 250 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। ऑकलैंड शहर में हवा की रफ्तार फिलहाल 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उत्तरी इलाकों के करीब 46 हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

तूफान के चलते भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ऑकलैंड में 4 इंच बारिश हो चुकी है। यहां समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। न्यूजीलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गेब्रियल ने अभी सिर्फ दस्तक दी है। इतने में ही पॉवर लाइन्स, रोड और पेड़ों को नुकसान पहुंच चुका है। अलगे 24 घंटे अहम हैं। इसमें काफी तबाही होने का आशंका जताई जा रही है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *