हरियाणा में OPS पर बवाल:सड़कों पर उतरे 20 हजार कर्मचारी, चंडीगढ़ पुलिस ने किया लाठीचार्ज;

हरियाणा में OPS पर बवाल:सड़कों पर उतरे 20 हजार कर्मचारी, चंडीगढ़ पुलिस ने किया लाठीचार्ज;

हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर बवाल हो गया। OPS की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के करीब 20 हजार कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। हालांकि इसके बाद शाम को कर्मचारियों को CM मनोहर लाल से बातचीत का न्यौता मिल गया।

कर्मचारियों ने बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी जब कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आईं। इसके बावजूद भी कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *