नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारी पूरी हो गई है। अधिवेशन स्थल पर 15 डोम बनाए गए हैं। इसके अलावा 7 वीवीआईपी रूम बनाए गए हैं। ये रूम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के लिए बनाए गए हैं। अधिवेशन स्थल पर आठ गेट बने हैं। वीवीआईपी मूवमेंट 1 नंबर गेट से होगा, जिसमें 200 वीवीआईपी लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
मुख्य डोम में बैठेंगे 15 हजार लोग : मुख्य डोम में 15 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्य डोम के दांए और बाएं भी दो डोम बनाया गया है। वहां मीडिया और अन्य लोगों की बैठने की व्यवस्था रहेगी। तीनों डोम में एसी लगाई गई हैं।
कन्वेंशन सेंटर में होगी कमेटियों की बैठक : 24 फरवरी को रजिस्ट्रेशन के बाद कांग्रेस की अलग-अलग कमेटियों की बैठक कन्वेंशन सेंटर में होगी। यहां 200 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। जहां सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे दो बैठक रखी गई है। यहां एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसमें चार रूम भी बनाया गया हैं।
कार्यक्रम स्थल के भीतर 2000 गाड़ियां होंगी पार्क
राज्योत्सव मैदान अधिवेशन स्थल के भीतर 2000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। गांधी परिवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और तीनों सीएम की गाड़ी मुख्य मंच के पीछे पार्क होगी। बाकी वीआईपी की पार्किंग 40 मीटर की दूरी पर बनाई गई हैं।ठ
गेट नंबर एक से राहुल-प्रियंका समेत वीवीआईपी
गेट-1 से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गांधी परिवार, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम समेत अन्य वीवीआईपी प्रवेश करेंगे। गेट-2 से वीआईपी प्रवेश करेंगे। गेट-4 एआईसीसी सदस्यों के लिए रहेगी। गेट-5 व 6 से पीसीसी सदस्य आएंगे।
पंडाल स्थल पर 20 हजार लोगों का भोजन रोज
अविधेशन में रोज 15 हजार मेहमान और 5 हजार व्यवस्था संभालने वाले लोगों के लिए भोजन बनाया जाएगा। इसमें वीवीआईपी, वीआईपी, मीडिया और आम लोगों के लिए डोम बनाया गया है, जहां भोजन की व्यवस्था रहेगी।