शराब घोटाले में केजरीवाल के कार्यालय तक पहुंची ED:

शराब घोटाले में केजरीवाल के कार्यालय तक पहुंची ED:

दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच केजरीवाल के कार्यालय तक पहुंच गई है। ED ने गुरुवार को केजरीवाल के पीए विभव कुमार को नोटिस भेज कर बुलाने के बाद पूछताछ की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ED ने विभव को कुमार को घोटाले में प्रयुक्त फोन को नष्ट करने के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि 36 आरोपियों हजारों करोड़ रुपए के घोटाले को छिपाने के लिए 170 फोन का इस्तेमाल किया बाद में नष्ट कर दिया। इस फोन के माध्यम से आबकारी नीति का ड्राफ्ट को लागू होने से पहले ही शराब माफियाओं को भेज कर घोटाले को अंजाम देने वालों तक ईडी पहुंचना चाह रही है।

ED ने कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच लोगों के अलावा सात कंपनियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र जनवरी में दाखिल किया था। एजेंसी की ओर से दायर दूसरे आरोपपत्र में भी सिसोदिया का नाम शामिल नहीं है। मामले में दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया का नाम है।

राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल की अदालत में दाखिल पूरक आरोपपत्र में विजय नायर, शरत रेड्डी, बिनय बाबू, अभिषेक बोनपल्ली व अमित अरोड़ा को आरोपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *