दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ में नेशनल हाइवे पर गर्डर लंचिंग का काम होगा, जिसके लिए 24 फरवरी को आठ फरवरी को आठक घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मुंबई-हावड़ा रूट की दो गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, तीन एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चलेगी। वहीं, ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी गाड़ियों में एक्सट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके।
चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़-चक्रधरपुर सेक्शन के बीच लवल क्रॉसिंग नंबर 175 में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्डर लंचिंग का काम होना है। जिसके लिए 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आठ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते इस रूट से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।