श्रीलंका हमेशा भारत का अहसानमंद:विदेश मंत्री बोले- जो मुश्किल में काम आए, वही सच्चा दोस्त

श्रीलंका हमेशा भारत का अहसानमंद:विदेश मंत्री बोले- जो मुश्किल में काम आए, वही सच्चा दोस्त

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा है कि मुश्किल वक्त में भारत ने उनके देश की सबसे ज्यादा मदद की है और इसके लिए श्रीलंका हमेशा भारत का शुक्रगुजार और अहसानमंद रहेगा।

नई दिल्ली में चल रहे रायसीना हिल्स डायलॉग में हिस्सा लेने के बाद एक पॉडकास्ट में श्रीलंकाई फॉरेन मिनिस्टर अली साब्रे ने कहा- सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुश्किल वक्त और खराब हालात में आपका हाथ थामे और मदद करे। भारत ने यही किया है।

कुछ महीने पहले श्रीलंका दिवालिया हो गया था। इसके बाद वहां सिविल वॉर के हालात बन गए थे। इस दौर में भारत सरकार ने फूड, फ्यूल और मेडिसिन के साथ करीब 3 अरब डॉलर का फॉरेन डिपॉजिट भी अपने इस पड़ोसी को दिया था।

2019 में वर्तमान राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने टैक्स में कटौती का लोकलुभावन दांव खेला, लेकिन इससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा। एक अनुमान के मुताबिक, इससे श्रीलंका की टैक्स से कमाई में 30% तक कमी आई, यानी सरकारी खजाना खाली होने लगा।

1990 में श्रीलंका की GDP में टैक्स से कमाई की हिस्सा 20% था, जो 2020 में घटकर महज 10% रह गया। टैक्स में कटौती के राजपक्षे के फैसले से 2019 के मुकाबले 2020 में टैक्स कलेक्शन में भारी गिरावट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *