सऊदी अरब की नई एयरलाइन्स कंपनी:क्राउन प्रिंस सलमान ने शुरू की रियाद एयर

सऊदी अरब की नई एयरलाइन्स कंपनी:क्राउन प्रिंस सलमान ने शुरू की रियाद एयर

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नई एयरलाइन्स कंपनी शुरू करने का ऐलान किया है। इसका नाम रियाद एयर है। सऊदी सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 2030 तक रियाद एयर तीन महाद्वीपों के 100 शहरों को कनेक्ट करेगी।

सऊदी अरब सरकार क्राउन प्रिंस के विजन 2030 के तहत कई तरह के कदम उठा रही है। नई एयरलाइन शुरू करने का फैसला भी इसी कड़ी में एक कदम है। प्रिंस सलमान कह चुके हैं कि अब पेट्रो इकोनॉमी के दायरे से जल्द बाहर निकलना जरूरी है।

सऊदी अरब के अखबार ‘द नेशनल’ के मुताबिक, प्रिंस सलमान ने दो साल पहले फैसला किया था कि देश को एक ऐसी एयरलाइन कंपनी की जरूरत है जो तीन महाद्वीपों को जोड़ सके। इसके बाद रियाद एयर लॉन्च करने का फैसला किया गया। फिलहाल, 2030 के लिए ही टारगेट सेट किया गया है। इसके मुताबिक, तीन महाद्वीपों के 100 शहरों को जोड़ा जाएगा।

एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने की तैयारी भी विजन 2030 का ही हिस्सा है। सऊदी सरकार का कहना है कि ट्रांसपोर्टेशन और ट्रेड के अलावा टूरिज्म पर फोकस जरूरी है। रियाद को गेटवे की तरह इस्तेमाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *