नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए 22 मार्च को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं।
पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
| नाम | पुरस्कार | क्षेत्र |
| बालकृष्ण दोषी | पद्म विभूषण | आर्किटेक्ट |
| कुमार मंगलम | पद्म भूषण | व्यापार और उद्योग |
| सुमन कल्याणपुर | पद्म भूषण | कला |
| उषा बरले | पद्म श्री | कला |
| श्री मंगला कांत | पद्म श्री | कला |
| भानुभाई चितारा | पद्म श्री | कला |
| हीराबाई बेन | पद्म श्री | समाज सेवा |
| डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| नाडोजा पिंडिपापनहल्ली | पद्म श्री | कला |
| प्रोफ्रेसर महेंद्र पाल | पद्म श्री | विज्ञान एवं इंजीनियरी |
| नलिनी पार्थसारथी | पद्म श्री | चिकित्सा |
| डॉ. हनुमंत राव | पद्म श्री | चिकित्सा |
| श्री रमेश रघुनाथ | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| श्री वीपी अप्पूकुट्टन | पद्म श्री | समाज सेवा |
| एस.आर.डी प्रसाद | पद्म श्री | खेल |
| श्री चिंतलपाटि | पद्म श्री | कला |
| डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डी | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| मनोरंजन साहू | पद्म श्री | चिकित्सा |
| श्री कोटा सच्चिदानंद | पद्म श्री | कला |
| श्री गुरुचरण सिंह | पद्म श्री | खेल |
| श्री लक्ष्मण सिंह | पद्म श्री | समाज सेवा |