राष्ट्रपति भवन से पद्म पुरस्कार:

राष्ट्रपति भवन से पद्म पुरस्कार:

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए 22 मार्च को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं।

पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

नामपुरस्कारक्षेत्र
बालकृष्ण दोषीपद्म विभूषणआर्किटेक्ट
कुमार मंगलमपद्म भूषणव्यापार और उद्योग
सुमन कल्याणपुरपद्म भूषणकला
उषा बरलेपद्म श्रीकला
श्री मंगला कांतपद्म श्रीकला
भानुभाई चितारापद्म श्रीकला
हीराबाई बेनपद्म श्रीसमाज सेवा
डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडेपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
नाडोजा पिंडिपापनहल्लीपद्म श्रीकला
प्रोफ्रेसर महेंद्र पालपद्म श्रीविज्ञान एवं इंजीनियरी
नलिनी पार्थसारथीपद्म श्रीचिकित्सा
डॉ. हनुमंत रावपद्म श्रीचिकित्सा
श्री रमेश रघुनाथपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
श्री वीपी अप्पूकुट्टनपद्म श्रीसमाज सेवा
एस.आर.डी प्रसादपद्म श्रीखेल
श्री चिंतलपाटिपद्म श्रीकला
डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डीपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
मनोरंजन साहूपद्म श्रीचिकित्सा
श्री कोटा सच्चिदानंदपद्म श्रीकला
श्री गुरुचरण सिंहपद्म श्रीखेल
श्री लक्ष्मण सिंहपद्म श्रीसमाज सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *