बम्लेश्वरी के दरबार जाने वाले भक्तों के लिए रूट तैयार:

बम्लेश्वरी के दरबार जाने वाले भक्तों के लिए रूट तैयार:

हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भक्त पैदल रास्ता तय करके मां के दरबार पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों को पैदल चलने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ रूट तय करके वहां रोशनी व अन्य व्यवस्थाएं की गई है।

इसे लेकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा डोगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट तैयार किया गया है।

रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों के लिये कुम्हारी, चरोदा, डबरापारा से खुर्सीपार रेलवे फाटक होते हुए सेक्टर की ओर जाना होगा। फिर यहां से इक्यूपमेंट चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर 9 चौक, एमडी बंगला चौक से जेल तिराहा होते महाराजा चौक, पुलगांव से अंजोरा होते राजनांदगाव जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *