लंदन में इंडियन हाईकमीशन के बाहर अब सख्त सुरक्षा:फिर प्रोटेस्ट कर सकते हैं खालिस्तानी;

लंदन में इंडियन हाईकमीशन के बाहर अब सख्त सुरक्षा:फिर प्रोटेस्ट कर सकते हैं खालिस्तानी;

दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश हाई कमीशन और हाई कमिश्नर के घर के सामने लगे एक्स्ट्रा बैरिकेड्स बुधवार को हटा दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने इस कदम के जरिए अपनी नाराजगी दिखाई थी, क्योंकि रविवार को लंदन में इंडियन हाईकमीशन के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस समय पर नहीं पहुंची थी।

इसके बाद लंदन में भारतीय हाईकमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज वहां खालिस्तानी फिर से प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रदर्शन हिंसक ना हों इसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। फुटपाथ पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी घोड़े पर बैठकर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *