राहुल गांधी करने वाले हैं सरकारी बंगला खाली;

राहुल गांधी करने वाले हैं सरकारी बंगला खाली;

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की सांसदी पिछले महीने ही रद्द हुई है। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते समय मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी देते हुए राहुल ने कहा था कि सभी मोदी सरनेम वाले लोग चोर होते हैं। राहुल की इस विवादित टिप्पणी पर उनके खिलाफ सूरत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल को दोषी करार देते हुए उन्हें 2 साल की जेल की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल की वायनाड से सांसदी रद्द करने का ऐलान कर दिया। ससंदी रद्द होने के बाद राहुल को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस और एक महीने का समय दिया गया था और अब लगता है कि राहुल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *