रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 56 गेंद पर 84 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 56 गेंद पर 84 रन बनाए। वहीं कोहली ने 47 गेंद में 59 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए युवा स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट झटके।27 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा। इस सीजन का पहला मैच खेल रहे लियम लिविंगस्टोन चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। 43 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा। हरप्रीत भाटिया नौ गेंद में 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह के साथ गलतफहमी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। 76 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान सैम करन 12 गेंद में 10 रन बनाकर रन आउट हुए। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें रन आउट किया।147 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का आठवां विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने हरप्रीत बराड़ को क्लीन बोल्ड किया है। बराड़ ने 13 गेंद में 13 रन बनाए। इसके बाद जीतेश शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाये और 27 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हो गए।