प्रदेश के मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अन्य जिलों में कोरिया, बलपरामपुर, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, जशपुर, जांजगीर में येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन जिले के एक दो स्थानों में बारिश की संभावना है।