राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जो सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 17.5 ओवर में मात्र 118 पर ढेर हो गई। राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने 20 गेंद पर 30, ट्रेंट बोल्ट ने 11 गेंद पर 15, यशस्वी जायसवाल ने 11 पर 14 और देवदत्त पडिक्कल ने 12 पर 12 रन बनाए। गुजरात के लिए अफगानी फिरकी गेंदबाज राशिद खान और नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन और 2 विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। गुजरात टाइटंस को पहली सफलता कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर को पवेलियन भेज दिया। बटलर छह गेंद पर आठ रन बनाकर मोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। बटलर ने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने तेजकी से रन बनाना शुरू किए। राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका छठे ओवर की पहली गेंद पर लगा। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 11 गेंद पर 14 रन बनाकर रनआउट हो गए। राशिद खान की पहली गेंद को कप्तान संजू सैमसन ने ऑफसाइड की ओर खेला। यशस्वी जायसवाल नॉन-स्ट्राइकर एंड से दौड़ चुके थे। वह एक रन लेना चाहते थे, लेकिन सैमसन क्रीज में ही थे। उन्होंने यशस्वी को वापस जाने के लिए कहा। तब तक मोहित शर्मा ने राशिद खान की ओर शानदार थ्रो कर दिया। यशस्वी क्रीज तक नहीं पहुंच सके। उन्हें राशिद ने रनआउट कर दिया।राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। उन्हें 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर नूर अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पडिक्कल ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। राजस्थान रॉयल्स को 14वें ओवर में सातवां झटका लगा। ध्रुव जुरेल को नूर अहमद ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। ध्रुव आठ गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद 15वें ओवर में शिमरॉन हेटमायर को राशिद खान ने आउट कर दिया। हेटमायर 13 गेंद पर सात रन ही बना सके।