पुंछ आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवानों की जान जाने के बाद से घाटी में भारतीय सुरक्षाबल दहशतगर्तों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान में शुक्रवार को राजौरी में आतंकियों और भारतीय जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में इंडियन आर्मी के पांच जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही कई आतंकियों के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। हालांकि अभी एनकाउंटर चल ही रहा है ऐसे में मारे गए आतंकियों की संख्या और पहचान के बारे में डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है।सेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ 10 घंटे से जारी है। बताया गया कि राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। यहां बीते करीब 6 घंटे से एनकाउंटर जारी है। रह-रह कर दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। आतंकियों को पकड़ने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सर्विस को बद कर दिया गया है।
