मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का Yellow Alert जारी किया है। साथ ही 5 जून तक ‘लू’ की संभावना से इनकार किया है। बाकी देश में भी मौसम कहीं गरम और कहीं ठंड है।देश के उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। इस वक्त देश में नौतपा चल रहा है। पर गर्मी का कहीं पता नहीं चल रहा है। जेठ के मौसम में सावन का मजा आ रहा है। IMD के अनुसार, दिल्ली में चार जून तक मौसम सुहाना बना रहेगा तो बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर भारत में झमाझम बारिश होगी। दिल्ली में आज सुबह से बारिश जारी है। IMD के अनुसार दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।