नेपाल के पीएम प्रचंड आज से भारत दौरे पर;

नेपाल के पीएम प्रचंड आज से भारत दौरे पर;

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आज से भारत दौर पर आ रहे है। प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वह दिसंबर 2022 में कार्यभार संभालने के बाद भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आ रहे हैं। प्रचंड के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। नेपाल पीएम का भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ड्रैगन की कूटनीति सहित कई समझौतों पर मुहर लगेगी।यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के विविध क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्ति नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *