रूस का यूक्रेन पर करारा प्रहार;

रूस का यूक्रेन पर करारा प्रहार;

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत अभी तक नहीं हुआ है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि युद्ध कुछ दिन से ज़्यादा चलेगा। पर 15 महीने से भी ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से रूस की शक्तिशाली आर्मी के सामने यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटी हुई है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं। ऐसा कहना गलत होगा कि रूस को इस युद्ध में नुकसान नहीं हुआ। रूस को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हो चुका है। पर यूक्रेन को इस युद्ध में काफी ज़्यादा नुकसान हुआ है। और अब रूस ने यूक्रेन को एक और बड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *