मणिपुर में हालात बेकाबू;

 मणिपुर में हालात बेकाबू;

मणिपुर सरकार ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में अफवाहों और शांति व्यवस्था की गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी मणिपुर सरकार द्वारा जारी नए आदेशों से मिली। जिसमें बताया गया है कि राज्य अतिशीघ्र शांति आए, गलत सूचना न फैले, इसीलिए इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को पांच दिनों यानी 10 जून की दोपहर 3 बजे तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से क्या असर होगा, यह देखने वाली बात होगी।इसी बीच ये खबर आई हैं कि एक BSF जवान जिनका नाम रंजित यादव था, उनको गोली लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान वो शहीद हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *