भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे है बिहार सहित देश का कई राज्यों को मानसून की बारिश का इंतजार है। मानसून की बारिश के पहले देश के कई राज्यों को ‘बिपोर्जॉय’ चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तूफानी चक्रवात ‘बिपरजॉय’ को लेकर चेतावनी जारी है। IMD के अनुसार अगले 4 घंटों में ‘बिपोर्जॉय’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने जा रहा है। तूफान के चलते गुजरात में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।