मौसम ने मानसून आगमन का संकेत दे दिया है। मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही होती रही। दोपहर तक बादल साफ होने से धूप का असर फिर तेज हो रही है। वातावरण में उमस होने से लोग हलाकान रहे। आषाढ़ माह वर्षा काल की शुरूआत लिए जाना जाता है। सप्ताह भर गुजर जाने के बाद शाम को होने वाली बूंदाबांदी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।