भारतीय नौसेना के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट के आठ जहाजों में से तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ को लॉन्च कर दिया गया है। ‘अंजदीप’ की लॉन्चिंग मंगलवार को तमिलनाडु के कट्टुपल्ली बंदरगाह के लार्सेन एंड टुब्रो में की गई है। बता दें कि इस जहाज का निर्माण कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने किया है।