छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधी को आगे बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश के अनुसार अब 26 जून तक स्कूल नहीं खुलेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। बता दें कि प्रदेश में जून के महीने में पारा 44 के पार जा रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने 16 जून से पहले बड़ा फैसला लिया है।