दिल्ली में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी में दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में तेज गर्मी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को इस बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बारिश को मौसम के जानकारों के चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव बता रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस बारिश के चलते दिल्ली में पारा गिरकर 34 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास है। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के लिए भी अच्छी खबर है। बारिश होने के बाद लोग छत पर बाहर आ गए तो बच्चों ने पार्क में जाकर बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।