पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पहले सरेआम गोलीबरी और खूनी संघर्ष हुआ। अब बीते गुरुवार की रात को गुस्साए लोगों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर को आग लगा दी। अधिकारियों का कहना है कि हमले के समय पर केंद्रीय मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। दो समुदाय के अधिकारों को लेकर मचे इस बवाल में अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। तमाम सुरक्षा व्यवस्था और हजारों सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद हिंसा पर काबू पाया नहीं जा सका है।