देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है;

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है;

लंबे समय तक भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने के बाद देश के ज्यादतर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। गुरुग्राम और आसपास के अन्य इलाकों में शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश आज सुबह तक जारी रही। आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कल से हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने मुंबई में आज रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 30 राज्यों में अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *