मणिपुर हिंसा पर SC ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट;

मणिपुर हिंसा पर SC ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट;

मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। यानी इस हिंसा को शुरू हुए दो महीने हो चुके हैं। हर रोज यहां के किसी न किसी इलाके से गोलीबारी की खबर आ ही जाति है। इसी बीच इंफाल से लगभग 70 किमी साउथ-ईस्ट में रात भर चली गोलीबारी में पांच घायल लोग हो गए। इससे पहले रविवार सुबह बिष्णुपुर-चुराचांदपुर बॉर्डर पर दोनों समुदायों के लोग भिड़ गए। इस हिंसा में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चौथे का बेरहमी से सिर काट दिया गया। इस घटना के बाद राज्य के CM एन बीरेन सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया। इस बीच कुकी समुदाय की ओर से आर्मी द्वारा सुरक्षा पाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *