सुकमा-दंतेवाड़ा के सरहद में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोगुंडा, सिमेल, तुम्मापाड़, गट्टापाड़ व तोयापारा के पहाड़ियों में 48 घंटे तक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। वहीं सर्चिंग के दौरान सिमेल की पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ स्थल में 02 बड़े नक्सली कैम्प ध्वस्त कर मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को बरामद किया गया। (cg naxals) नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने की नीयत से लगाये गये 04 नग आईईडी को मौके पर नष्ट किया गया।