मौसम विभाग ने जारी किया yellow alert;

मौसम विभाग ने जारी किया yellow alert;

प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 12 जुलाई को भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के रायपुर, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर जिलों के कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया हैं साथ ही इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग

प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभा ने रायपुर सहित मैदानी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को देर रात से सुबह तक घने बादलों के बाद 9 सेंटीमीटर बरसात हुई है। दुर्ग में 5.6 सेंटीमीटर व राजनांदगांव में 2 सेंटीमीटर बरसात दर्ज हुई है। अब तक प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। वहीं 14 जिलों में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *