ED की कार्रवाई पर CM बघेल ने कहा- चुनाव नजदीक आते ही कर रहे सरकार को दबाने की कोशिश;

ED की कार्रवाई पर CM बघेल ने कहा- चुनाव नजदीक आते ही कर रहे सरकार को दबाने की कोशिश;

 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा, छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार को किस तरह दबाया जाए, यही कोशिश हो रही है। ये सिलसिला जुलाई 2020 से शुरू हुआ, फिर ढाई साल तक हम चुप रहे। अब अचानक चुनाव नजदीक आते ही फिर से सरकार को दबाने का काम शुरू हो गया है।सीएम ने कहा, ईडी को आबकारी से संबंधित सारे कागजात सौंप दिए गए थे। फिर भी 2168 करोड़ रुपए का घोटाला कहा जा रहा है। नकली होलोग्राम का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया, लेकिन होलोग्राम तो रिटेलर लगाएगा। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सीएम ने कहा, ईडी ने 500 करोड़ रुपए के कोल स्कैम का आरोप लगाया। कर्नाटक, भोपाल और नोएडा में एफआईआर हुई। चल-अचल संपत्ति सब मिलाकर 150 करोड़ पहुंचा। अब ये भी कहने की कोशिश की जा रही, धान में भी स्कैम हुआ। सारे राइस मिल पर छापे मारे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *