PM मोदी ने ISRO से किए तीन बड़े एलान;

PM मोदी ने ISRO से किए तीन बड़े एलान;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और चंद्रयान 3 की सफलता पर बधाई दी। इस दौरान वह कमांड सेंटर गए और उन्होंने इसरो चीफ सोमनाथ चंद्रयान 3 की प्रगति से जुड़ी तमाम जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं आपके दर्शन करना चाहता था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी ने मून मिशन में महिलाओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्माण से प्रलय तक पूरी सृष्टि का आधार नारी शक्ति है। इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद एक तीन एलान कर डाले। गौरतलब है कि इसरो के इस मिशन में 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक शामिल हैं।

पहला एलान—शिव शक्ति बिंदु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर है। अब उस जगह को शिव शक्ति के नाम से पहचाना जाएगा।

दूसरा एलान—तिरंगा बिंदु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान 2 के चिंह जहां कहीं भी हैं वह बिंदु ‘तिरंगा प्वाइंट’ कहलाएगा। यह हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती है।

तीसरा एलान—23 अगस्त नेशनल स्पेस डे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 23 अगस्त का दिन अब से देश ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *