कश्मीर की घाटी हो या विदेशी धरती, भारतीय की सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक और बड़ी सफलता मिली है। NIA ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी सरगान से जुड़े आतंकी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा है। एनआईए ने गुरुवार को केन्या के नैरोबी से नई दिल्ली हवाई अड्डे पर आते ही एक प्रमुख फरार इस्लामिक स्टेट आतंकी साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि इस मामले में अली और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच चल रही है।राजधानी दिल्ली के हवाईअड्डे पर पकड़े गए आतंकी साजिशकर्ता का नाम अराफाती अली है। एनआईए ने बताया कि अराफात को विमान से उतरते ही हिरासत में लिया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विदेश स्थित इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल की साजिश को नाकाम करने के अपने प्रयासों में एनआईए के लिए एक बड़ी सफलता है।