मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट;

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट;

 देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।दिल्ली में पीछले 24 घंटे के दौरान शाम 4 बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 106 अंक दर्ज कि‍या गया है जोक‍ि मध्‍यम श्रेणी में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर से 19 सितंबर तक मध्यम से हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा IMD ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां अगस्त के आखिरी हफ्ते से बारिश बंद थी, लेकिन राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के बीच कई जगहों पर भारी से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *