इसे लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रायपुर में पत्रकारवार्ता लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार अपने चावल का कोटा एफसीआई में जमा नहीं कर पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले पिछला चावल जमा करें, फिर केंद्र सरकार को 100 लाख मीट्रिक टन चावल दें।केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, हमने यहां हुई गड़बड़ी की जांच कराई थी। इसमें 65 हजार 701 मीट्रिक टन अनाज कम मिला था। इसमें 22 पर एफआईआर भी हुई। उन्होंने कहा, राज्य सरकार केंद्र द्वारा खरीदे जाने वाले चावल को लेकर सिर्फ राजनीति कर रही है। चावल घोटाला करने के लिए बायोमेट्रिक पद्धति से धान खरीदने के लिए इनकार कर दिया। मतलब साफ है ये राज्य सरकार धान खरीदी भ्रष्टाचार करना चाहती है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के किसान इस बात को पूरी तरह से समझते है। जनता को पता है कि मोदी है तो जनता सुरक्षित है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कॉपी कर रही है।